Friday, October 9, 2020

श्रुति - कृति - स्मृति

भलीभांति  सुनने, करने और सोचने का महत्त्व दर्शातीं प्रस्तुत पंक्तियां क्रमशः - श्रुति - कृति - स्मृति

👂👷‍♂️ 💭

 

 👂

एक बात सुनो, थोड़ा कम कहो

और ज़्यादा सुनो - जो कहा गया - 

वो तो सुनो ही, जो अनकहा - 

वो भी सुनो; और समझो 

यदि न समझ पाओ तो प्रयास करो 

सुनने का


   👷‍♂️

एक काम करो, कुछ काम करो -

पूरा नहीं तो थोड़ा ही

थोड़ा भी नहीं तो भी कोई बात नहीं

प्रयास तो किया - वह भी नहीं

तो प्रयास करने का सोचा तो सही


    💭

एक बार सोचो, कई बार सोचो

पर एक ही चीज़ को बार - बार न सोचो

अच्छा सोचो - यदि न सोच पाओ अच्छा तो -

बुरा भी न सोचो


इस प्रकार सुनो, करो, सोचो - 

जो सुना गया वह श्रुति, जो किया गया - कृति, जो सोचा गया - स्मृति


तथास्तु।।

2 comments:

  1. This is quite easily my favorite composition from you Shruti. Simple yet profound. Flows and pauses so nicely. Well done.

    ReplyDelete

Mumbai diaries

An ode marking my recent trips to Mumbai... Sitting in a chair in a locality where nothing changes At least nothing that meets t...